Omegle ओमेगल
Omegle के बारे में तो आप जानते ही होंगे! यह वर्ल्ड वाइड यानी कि विश्व स्तरीय ऑनलाइन वीडियो कॉल वाला प्लेटफार्म है।
Omegle पर कई यूट्यूबर्स अपना रिएक्शन वीडियो अपलोड करते हैं। आज हम भारत के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध Omegle रिएक्शन के बारे में बात करने जा रहे हैं।
Omegle पर आदर्श और सलोनी सिंह
ओमेगल पर प्रसिद्ध एक भारतीय लड़का जो Omegle वीडियो कॉल पर कंटेंट क्रिएटर का काम करता है, इसका नाम आदर्श है जिसने अभी तक हजारों से भी ज्यादा ओमेगल वीडियो को शूट किया है और उसे रिएक्शन वीडियो के तौर पर यूट्यूब पर अपलोड किया है।
दुनिया के कई लोग इस लड़के को जानते हैं और भारत में तो इसके हजारों – लाखों फैंस हैं!
सलोनी सिंह ने आदर्श के Omegle वीडियो पर अपना अनुभव व्यक्त किया और ढेर सारा मनोरंजन भी किया
हम इस आर्टिकल में आदर्श के मुख्य, चुनिंदा एवं मजेदार रिएक्शन वीडियो पर बारी-बारी से चर्चा करेंगे और इन सभी वीडियो को सलोनी से ने चुना है तो इसमें हम आदर्श के ओमेगल रिएक्शन के साथ-साथ सलोनी सिंह के रिएक्शन और अनुभव पर भी चर्चा करेंगे
Omegle पर आदर्श और कैनेडियन लड़कियां
सबसे पहली क्लिप में आदर्श दो लड़कियों से ओमेगल वीडियो कॉल पर जुड़ जाते हैं । यह लड़कियां कैनेडा की थी।
आदर्श ने इन दोनो लड़कियों की तारीफ करते हुए कहा कि मैं इंडिया से हूं और इंडियन लोगों की तीन आंखें होती हैं क्या आप देखना चाहोगे
तो उन लड़कियों का जवाब आता है कि हां और लड़कियां जानने को काफी उत्सुक थी कि इंडियन लोगों की तीन आंखें कैसे होती है
आदर्श ने बड़े ही सुंदर तरीके से जवाब दिया कि पहला “फर्स्ट व्यू” दूसरा “सेकंड व्यू” और तीसरा “आई लव यू”
(यहां पर “व्यू” का मतलब दृश्य था जो कि 3 दृश्य के नाम बताए थे)
यह सुनते ही कैनेडियन लड़कियां हंसकर झूम उठती है लेकिन अभी एक ऐसी बात आती है कि इस वीडियो को देख रही सलोनी सिंह और आदर्श दोनों ही चौक जाते हैं।
क्योंकि आदर्श का तीन आंख वाला जवाब देने के बाद एक लड़की हिंदी में पूछती है कि क्या आपको हिंदी आती है। हैरान करने वाली बात इसलिए है क्योंकि कैनेडा की लड़की थी फिर हिंदी कैसे बोल सकती है ।
सलोनी सिंह का कहना था कि शायद ये लड़कियां पंजाब की थी जो दसवीं पास करने के बाद कनाडा निकल जाती हैं क्योंकि ज्यादातर पंजाबी कनाडा में बस जाते हैं ।
इसी वीडियो में आगे बढ़ने पर पता चलता है कि उन दो लड़कियों में से एक लड़की दिल्ली की थी जो अब कनाडा में रहती है। फिर आदर्श उन लड़कियों से भारतीय सुंदरता के बारे में भी बात करता है।
तभी एक लड़की स्मोकिंग करने लगती है और आदर्श पूछता है कि आप स्मोकिंग क्यों कर रही हो तभी उसका जवाब आया कि सिर्फ आनंद लेने के लिए करते हैं।
आदर्श ने भी मजेदार रिप्लाई दिया और कहा कि स्मोकिंग हमारे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालेगा इसलिए ऐसे मत करो, इसका मतलब तो आप समझ ही गए होंगे ।
बाद में आदर्श और सलोनी सिंह ने कहा कि आज कल के लोग कूल बनने के चक्कर में स्मोकिंग करते हैं ये जानते हुए भी कि यह बर्बादी का ही दूसरा नाम है।
आप इस omegle क्लिप के बारे में अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर दे सकते हैं।
कम उम्र का लोचा आदर्श और सलोनी का Omegle reaction
ऐसा कई बार देखा गया है कि अक्सर लोग अपनी उम्र को कम करके ही बताते हैं और ऐसा सबसे ज्यादा लड़कियां ही करतीं हैं।
अगले वीडियो में भी एक लड़की आदर्श से खुद पूछती है कि क्या आप इंडिया से हो इस बार जो लड़की थी वह अपनी उम्र 16 साल बता रही थी जोकि आदर्श और सलोनी सिंह को भी इस बात का यकीन नहीं हुआ। आप भी जब इस वीडियो को देखोगे तो आपको भी शायद वह लड़की उम्र से काफी बड़ी लगेगी।
अगली video clip में फिर एक लड़की ही दिखाई जाती है इसे देखकर आदर्श कंफ्यूज हो जाता है कि शायद यह पहले वाली लड़की है जोकि इंडिया से थी।
लेकिन यह लड़की कोई विदेशी लड़की थी जिसे हिंदी का सिर्फ “जंगबाज” शब्द ही पता था ।
अब आदर्श मस्ती मजाक करना शुरू करता है और उस लड़की से हिंदी लाइन बोलने को कहता है, दरअसल ये लाइन हिंदी की गाली थी। लेकिन लड़की समझदार थी क्योंकि वह लाइन नहीं बोलती और कहा है कि शायद वह उसे कोई बुरा शब्द बोलने को कह रहा है जोकि वास्तव में वह शब्द गलत ही था।
सलोनी सिंह भी उस लड़की के लिए बोलती है कि वह एक स्मार्ट लड़की लगती है क्योंकि उसे पता लग रहा था कि उसे गाली सिखाई जा रही है।
खैर बाद में यह लड़की आदर्श की बताई गई लाइन को बोल ही देती है।
Omegle पर Girl का shocking reaction
वीडियो आगे बढ़ता है और इस बार ओमेगल पर जो लड़की आदर्श के सामने आई वो एकदम से चौंक गई और उसका रिएक्शन काफी चौंकाने वाला था ।
आदर्श ने पूछा कि क्या हुआ? तो लड़की ने बोला कि क्या आप यूट्यूबर हो, तो आदर्श बोलता है कि नहीं मैं यूट्यूब पर नहीं हूं।
तो वह लड़की बड़े ही प्यारे अंदाज में बोलती है कि चल झूठे आदर्श अपनी बात आगे बढ़ा ही रहा था कि उसने video skip कर दिया।
Saloni singh, Aadarsh और foreigner girls
वीडियो की अगली क्लिप में फिर से 2 विदेशी लड़कियां वीडियो कॉल पर आदर्श से जुड़ जाती हैं इन दोनों में से एक लड़की जो सबसे ज्यादा सुंदर दिख रही थी उससे आदर्श ने पूछा कि क्या तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है ।
लड़की ने जवाब दिया कि नहीं तो आदर्श ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह उसके लिए एक अच्छी opportunity है।
Omegle पर आदर्श बना लड़की
Omegle की video call पर लड़की बन कर बात करने से एक अलग अनुभव मिलता है।
इस बार आदर्श ने भी यही किया,
आदर्श लड़की बनकर वीडियो कॉल पर जुड़ गया इस बार आदर्श के सामने भारत के कुछ लड़के थे। वे आदर्श को लड़की समझ कर उसे फ्लर्ट करना शुरू कर रहे थे और गिटार बजाकर खुश कर रहे थे तभी आदर्श बोलता है कि अरे भाई ऐसे मत करो यार।
सलोनी सिंह को आदर्श का यह लड़की वाला मेकअप बहुत पसंद आया। यह एक मजेदार वीडियो रिएक्शन रहा जो सलोनी सिंह के ऑफिशल युटुब चैनल पर अपलोड है।
आपका इन Omegle video call पर क्या कहना है?